फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत व दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला /मुफ्तीगंज (जौनपुर)। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया, जबकि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिले के एक निजी हॉस्पिटल के एंबुलेंस अकबरपुर से मरीज छोड़कर वापस लौट रही थी। वह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने पहुंची थी कि तभी स्टेरिंग फेल होने के कारण देर शाम अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, जिसमें चालक सूरज (30) और अलाव ताप रहे प्यारेलाल प्रजापति(60) घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर केराकत थाना क्षेत्र के हुरहुरी गांव का निवासी बीरू सरोज(14) पुत्र नरेश सरोज देर शाम अपनी बाइक से मुफ्तीगंज बाजार आ रहा था। वह मुफ्तीगंज बाजार में पहुंचा था कि तभी ओवर टेक करने में ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी मुफ्तीगंज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें