फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी आवास के पास बन रहा चार मंजिला मकान हुआ सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के हुसेनाबाद मोहल्ले में स्थित पुलिस अधीक्षक आवास के बगल में बन रहे चार मंजिला मकान को प्रशासन ने बुधवार केे सील कर दिया। भवन स्वामी बिना नक्शा पास कराए निर्माण करा रहा था। मास्टर प्लान से नोटिस मिलने के बाद भी नक्शा नहीं बनवाने पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। हुसेनाबाद मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव पुत्र शिवपूजन यादव मोहल्ले में ही एसपी आवास के बगल में चार मंजिला मकान बनवा रहे थे। उनके ओर से मकान का नक्शा पास नहीं कराया गया था। बिना नक्शा पास कराए ही मकान बनवाने का कार्य कर रहे थे, जिसकी जानकारी होने पर मास्टर प्लान की ओर से धर्मेंद्र कुमार यादव को नोटिस दी गई, जिसमें नक्शा पास कराकर भवन का निर्माण कराने का निर्देश दिया था, लेकिन वह बिना नक्शा पास कराए ही भवन का निर्माण कार्य लगातार करा रहे थे, जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार अग्निहोत्री के निर्देश पर बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल, एसओ थाना लाइनबाजार अखिलेश कुमार मिश्रा, अवर अभियंता मास्टर प्लान रोहन ने मौके पर पहुंचकर भवन का निर्माण कार्य रोकवाने के साथ ही सील कर दिया।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने बताया कि हुसेनाबाद मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव ने मोहल्ले में ही एसपी आवास के बगल में बिना नक्शा पास कराए चार मंजिला भवन का निर्माण करा रहा था, नोटिस देने के बाद भी भवन स्वामी की ओर से नक्शा पास नहीं कराया गया और लागातार भवन बनाने का कार्य जारी रहा, जिसे गंभीरता से लेते हुए भवन का निर्माण कार्य रोकवाते हुए सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें