जौनपुर। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए एसपी राजकरन नय्यर ने एक बार फिर पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। इस बार एक इंस्पेक्टर, आठ उप निरीक्षक और एक महिला कांस्टेबल समेत 29 अरक्षियों का कार्य क्षेत्र बदला गया है।
पुलिस लाइंस में तैनात इंस्पेक्टर सतीश कुमार को प्रभारी एएचटीयू /एसजेपीयू/ महिला सहायता प्रकोष्ठ में तैनात किया गया है। उप निरीक्षक अंगद प्रसाद तिवारी को सिकरारा थाने से पुलिसलाइन भेजा गया है। उप निरीक्षक अजय प्रकाश पांडेय को सिंगरामऊ थाने से हटाकर चंदव थाने में तैनाती दी गई है। सुदर्शन यादव को केराकत से सिंगरामऊ, रामध्यान यादव को सरपतहा से केराकत, धुरेंद्र प्रसाद को चंदवक से सरपतहा, हरिश्चंद्र सिंह को मुंगराबादशाहपुर से हटाकर प्रभारी चौकी एबीएस नगर थाना महराजगंज बनाया गया है। लालबहादुर सिंह को थाना बरसठी से हटाकर प्रभारी चौकी सरामोहिउद्दीनपुर थाना सरपतहा और उप निरीक्षक अवधनाथ यादव को केराकत कोतवाली से हटाकर वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना शाहगंज के लिए किया गया तबादला रद्द कर जलालपुर थाने का वरिष्ठ उप नीरीक्षक बनाया गया है। इनके अलावा लाइनबाजार थाने में तैनात महिला आरक्षी रीना सिंह को महिला थाने में भेजा गया है। पुलिस लाइंस से 14 मुख्य आरक्षियों को विभिन्न थानों में तैनाती दी गई है। वहीं खेतासराय, चंदवक, नेवढ़िया, रामपुर, सरपतहा, लाइनबाजार, सरायख्वाजा, गौराबादशाहपुर, मछलीशहर से 13 आरक्षी और मुख्य आरक्षियों को अलग अलग थानों में तबादला किया गया है। चुनाव सेल में तैनात आरक्षी अरुण कुमार सिंह और विपुल कुमार को अभियोजन कार्यालय में तैनात किया गया है।