फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। धनेजा गांव में शुक्रवार को विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। मायके वालों ने उसकी हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मड़ियाहूं के सरायकाली दास गांव निवासी माता प्रसाद चौहान ने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी 21 मई 2019 को धनेजा गांव निवासी मुकेश चौहान पुत्र मनोज चौहान से की थी। प्रियंका को एक आठ माह का बेटा भी है। बृहस्पतिवार की रात प्रियंका खाना खाने के बाद पति मुकेश और बच्चे साथ कमरे में सोई थी। भोर में उसका शव पंखे के सहारे लटकता देख पति ने शोर मचाया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मायके वालों औरपुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद प्रियंका के परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। एसओ ने बताया कि प्रियंका की मां उर्मिला की तहरीर पर पति, ससुर, सास, देवर समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें