फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकूबाजी की घटना में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पुरऊपुर गांव मे रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार की रात में चाकूबाजी हुई। इसमें घायल हुए एक व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुरऊपुर निवासी रमेश सिंह (55) मुंगराबादशाहपुर से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सरिया व चाकू से हमला कर दिया गया गया। परिवार के लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केंद्र ले आए जहां उनकी हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत में सुधार न होता देख डाक्टरों ने बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया। इस मामले में घायल रमेश सिंह के पौत्र विवेक सिंह ने गांव के ही अशोक सिंह व राजकुमार सिंह के खिलाफ थाने मे तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सदानंद राय का कहना है कि मामूली विवाद में मारपीट हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें