फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विषैले जंतु के काटने से एक की मौत, दूसरे का चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सारी जहांगीरपट्टी गांव में दो सगी बहनों को किसी विषैले जंतु ने काट लिया। इससे एक की मौत हो गई, दूसरी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी महेश की 16 वर्षीय पुत्री गुंजा इंटर प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार शाम से ही उसके कंधे के पास तेज दर्द शुरू हुआ तो उसने परिजनों को बताया। सोमवार की सायं उसकी तबीयत अधिक खराब हुई और मुंह से झाग आने लगा। इसके बाद घबराए परिजन इलाज के लिए उसे शाहगंज ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर, परिजन शव लेकर वापस अभी घर ही पहुंचे थे, कि मृतका की 10 वर्षीय छोटी बहन की भी हालत खराब हो गई। इसके बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विषैले जंतु ने कब काटा इसकी जानकारी नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें