महराजगंज। बदलापुर पुलिस ने आजमगढ़ जिले के एक आरोपी को नौ जिंदा देसी बम के साथ गिरफ्तार किया। वह भागने की फिराक में था। ऐसे में आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने मो. हसन ग्राम पवई थाना पवई जिला आजमगढ़ को नौ देसी बम के साथ गिरफ्तार किया। जिसे विस्फोटक पदार्थ सहित अन्य अपराधी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चालान भेज दिया गया। टीम में उप निरीक्षक बृजेश मिश्रा, आशुतोष तिवारी और भरत चौहान शामिल रहे।