फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना, सामान सहित नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली से करीब 300 मीटर दूर सादीगंज, बादशाहपुर त्रिमुहानी पर स्थित तीन दुकानों में रविवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इससे पहले सात जून की रात में रोडवेज बस स्टैंड परिसर से सटी गुमटी का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोर उठा ले गए।
विज्ञापन

सादीगंज में अजय कुमार गुप्ता का ममता कन्फेक्शनरी नाम से दुकान संचालित है। उसके पीछे के रास्ते से लगे सीमेंट का टिनशेड हटाकर दुकान के अंदर चोर घुस गए। जहां से दुकान में रखा हुआ साबुन, गुटखा, सिगरेट आदि सामान उठा ले गए। दुकानदार के अनुसार सामान की कीमत लगभग 20 से 25 हजार रुपये है। सामान के अलावा दुकान में रखे कुछ नकद रुपये भी उठा ले गए। इसी दुकान से सटी सलीम अंसारी की साइकिल रिपेयरिंग की दुकान भी है। इस दुकान में भी चोरों ने पीछे के रास्ते से घुसकर दुकान में रखे ग्राहक की रिपेयरिंग के लिए रखी तीन साइकिल और 4500 रुपये नकद चुरा लिए। इसी के एक दुकान के बाद राजनाथ विश्वकर्मा की फर्नीचर व चाय की दुकान है, उसमें चोरों ने चोरी का प्रयास तो किया लेकिन कीमती सामान न मिलने से छोटा-मोटा समान लेकर निराश होकर वापस चले गए। इस चोरी की घटना का पता दुकानदार को सुबह अपने दुकान को खोलने पर चला। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि घटना के बाबत भुक्तभोगियों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें