11 हजार के ई-टिकट के साथ एक गिरफ्तार
जौनपुर। अवैध रूप से हो रहे रेल टिकट की कालाबाजारी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) जौनपुर के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार ने शनिवार को बक्शा थाना क्षेत्र के कोलाहलगंज बाजार में स्थित जनसेवा केंद्र पर छापेमारी की। इस केंद्र से आरपीएफ ने 3177 रुपये 11392 रुपये के विभिन्न तिथियों के ई- टिकट, लैपटाप , प्रिंटर , की -बोर्ड , मोबाइल आदि जब्त कर लिया। अवैध रुप से ई-टिकट का कारोबार करने के आरोप में बक्शा थाना क्षेत्र के उमरक्षा गांव निवासी शिवम यादव को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर के साथ उप निरीक्षक जेसी. शर्मा , कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह और पंकज कुमार मिश्र शामिल थे।