फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइक समेत एक गिरफ्तार .

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर सोमवार को चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक वह वाहन चोरी के साथ साथ एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर लोगों के खाते से पैसे भी उड़ाता था। उसके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, दो साइकिल, दो एटीएम कार्ड भी बराम हुआ है। कोतवाली प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वाहन चोर को पुलिस ने पॉलिटेक्निक चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम शिवम सिंह निवासी खपरहा सिकरारा बताया है। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने वाहन चोरी और एटीएम बदलकर लोगों के खाते से पैसे निकालने का बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक, दो साइकिल, पांच मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड और 4750 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें