फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड नहीं बनाने पर डाक घर के सामने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मीरगंज में आधार बनवाने एंव संशोधन करवाने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मीरगंज। बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस में धीमी गति से बनाए जा रहे आधार कार्ड को लेकर लोगों ने विरोध जताया। समाज सेवी जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में आधार कार्ड बनवाने पहुंचे लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोमवार को भोर से ही आधार कार्ड बनवाने के लिए क्षेत्र से लोग पहुंचकर सैकडों की संख्या में अपनी कतार में खड़े हो गए। जिसके बाद 3 दिसबंर तक आधार कार्ड के लिए डाक कर्मचारियों द्वारा थानाध्यक्ष की देखरेख में 630 फार्म वितरित किया गया। जिसके चलते अब नया फार्म 3 दिसंबर के बाद ही मिलेगा। जज सिंह अन्ना ने कहा कि मीरगंज में आधार कार्ड बनवाने के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की जाए। सरकार की ओर से आधार कार्ड बनाने का जिम्मा सीएससी को दिया गया था, लेकिन इनसे एक साल बाद ही आधार कार्ड बनाने का कार्य छीन लिया गया था। बैंकों और डाकघरों में आधार कार्ड बनाने का काम दिया गया है। लेकिन पोस्ट ऑफिस पर आधार कार्ड बनाने का काम धीमी गति होने के चलते केंद्र पर लंबी-लंबी लाइनों के कारण परेशानी हो रही है। पोस्ट ऑफिस मीरगंज के इंचार्ज राजेश कुमार दुबे ने बताया कि कोरोना से संक्रमित महामारी से बचाव के लिए मात्र 20 से 25 फॉर्म दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें