फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, दो अन्य की हुई जांच

विज्ञापन
04- एआरटीओ कार्यालय में अभ्यर्थीयों के फोटो लेने वाले स्थान पर रखा गया सेनेटाइजर व ग्लब्स व मास्क ल - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में बृहस्पतिवार को भी कई स्थानों पर कोरोना संदिग्धों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग हलकान रहा। टीम ने तीन संदिग्धों की जांच की। एक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उसके सैंपल लेकर जांच को बीएचयू भेजा गया है। दो संदिग्धों को सामान्य जांच के बाद घर पर ही सतर्कता के साथ रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम को नेवढ़िया के चहटी लक्षणपुर के लोगों ने गांव में संदिग्ध होने की सूचना दी। गांव का 32 वर्षीय युवक दो दिन पूर्व सऊदी से लौटा है। उसमें सर्दी-खांसी के लक्षण होने पर सहमे ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम जांच के बाद उसे जिला अस्पताल ले आई और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। सीएमएस डॉ. एके शर्मा ने बताया कि युवक को सामान्य सर्दी-खांसी ही है।
फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में ही रखा गया है। शुक्रवार को सैंपल लेने के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। उधर, बक्शा के हैदरपुर गांव में भी स्वास्थ्य टीम जांच को पहुंची। गांव निवासी 35 वर्षीय युवक पत्नी व बच्चों समेत गुरुग्राम में रहता है। बुधवार की रात वह घर पहुंचा। खांसी-बुखार आने पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। स्वास्थ्य टीम उसे एंबुलेंस में बैठाकर नौपेड़वा सीएचसी ले गई। वहां पहुंचते ही एंबुलेंस से कूदकर युवक भागकर घर पहुंच गया। कुछ देर बाद टीम दोबारा गांव पहुंची और उसे किसी तरह मनाकर जांच के लिए अस्पताल ले गई। वहां से जांच के बाद उसके सैंपल को लैब भेज दिया गया। युवक का कहना था कि उसे गुरुग्राम मेें ही सर्दी-बुखार हुआ था, जो अब ठीक है। धर्मापुर में केरल से लौटे 30 वर्षीय युवक में संक्रमण की आशंका में चोरसंड सीएचसी की टीम ने गांव पहुंचकर उसकी जांच की। उसे मास्क लगाया और दवा देकर घर में रहने की सलाह देकर टीम लौट गई। सीएचसी के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि टीम ने युवक की जांच कर उसके लक्षणों से जिले पर अवगत कराया गया है। अग्रिम निर्देश मिलने पर उक्त युवक का सैंपल लिया जाएगा। उसे सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना निगेटिव, मिले स्वाइन फ्लू के लक्षण
सिंगरामऊ। क्षेत्र के कवेली गांव में मंगलवार को जिस युवक का सैंपल लिया गया था, उसमें कोरोना के लक्षण निगेटिव मिले हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य टीम दोबारा गांव पहुंची और युवक व उसकी पत्नी को साथ ले गई। स्वास्थ्य टीम में शामिल डॉ. जियाउल हक और बदलापुर सीएचसी के डॉ. जयचंद सरोज के मुताबिक युवक में स्वाइन फ्लू के कुछ लक्षण मिले हैं। उसे बेहतर जांच और उपचार के लिए बीएचयू भेजा गया है। घर के सदस्यों को एक-दूसरे से दूरी बनाकर रहने, मास्क लगाने और घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। संदिग्ध के तीनों बच्चों और पिता को टीबी फ्लू दवा की खुराक पिलाई है।

05- कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर फरयिदियों का हाथ धुलवाने के लिए डेटॉल व पानी लेक?- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें