फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी होती थी मारामारी, अब सीटें भर पाने में लाचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पहले बीपीएड में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों की कतार लगती थी आज सीटें भरने के लाले पड़ गए हैं। आलम यह है कि पूविवि विवि से संबद्ध कॉलेजों में 400 सीटों पर प्रवेश के लिए महज 60 आवेदन आए हैं। आवेदन की प्रक्रिया पिछले तीन माह से चल रही है। कई बार तिथि बढ़ाई जा चुकी है। इसके पहले भी तीन सत्रों में कम आवेदन के कारण सत्र शून्य करना पड़ा था।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा में प्रशिक्षित स्नातक की डिग्री देने के लिए पूर्वांचल विवि से संबंद्ध चार जिलों में कुल 11 कॉलेज हैं। इसमें से सिर्फ आठ कॉलेजों ने ही इस वर्ष मानक पूरा कर अपना ब्योरा उपलब्ध कराया है। इन आठ कॉलेजों में बीपीएड की कुल 400 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन जून के तीसरे सप्ताह से ही शुरू है। पहले जुलाई तक अंतिम तिथि रखी गई थी। इसे बढ़ाकर अगस्त की गई और इस बार 20 सितंबर तय की गई है। अंतिम तिथि तक महज 60 अभ्यर्थियों ने ही आवेदन कर दाखिले की इच्छा जताई है। चार सौ सीटों के सापेक्ष महज 15 फीसदी आवेदन से विवि प्रशासन पशोपेश में है। माना जा रहा है कि अगर आवेदनों की संख्या नहीं बढ़ी तो सत्र शून्य करने जैसे कड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके पहले भी सत्र 2015-16, 2016-17 और 2017-18 में आवेदन कम आने के कारण दाखिला नहीं हो सका था और सत्र शून्य घोषित कर दिया गया था। ऐसा हुआ तो इसकी विवि को तो पड़ेगी ही सबसे ज्यादा नुकसान कॉलेज प्रबंधन का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें