फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, लंबी उम्र की मांगी दुआ

विज्ञापन
राखी बांधने के लिए जिला जेल में पहुंची महिलाएं।
विज्ञापन
जौनपुर। शुक्रवार की सुबह विशेष मुहूर्त में सुबह 9: 18 बजे तक बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधकर लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद भाइयों ने बहनों को उपहार दिया। हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। दूर-दराज और ससुराल में रहने वाली बहनें भी राखी बांधने के लिए मायके पहुंचीं। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई। जेल प्रशासन की ओर से बाहर से आने वाली बहनों के लिए राखी, रोली, कुमकुम, दीप, कपूर, मिठाई और आरती की थाली की व्यवस्था की गई थी। उप महानिरीक्षक कारागार वाराणसी परिक्षेत्र राजेश कुमार श्रीवास्तव ने जेल में की गई व्यवस्था की सराहना की। जेल अधीक्षक पीके त्रिवेदी ने बंदियों को अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया। रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। जिला अपराध निरोधक कमेटी के पदाधिकारियों ने बाहर से आई बहनों की सुविधा के लिए कैंप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें