गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन चौकियां धाम में दर्शन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु। स्रोत-ग्रामीण
धर्मापुर। गुप्त नवरात्र के तीसरे दिन मां श्री शीतला चौकियां धाम में मंगला आरती दर्शन करने के बाद श्रद्धालु कतार बद्ध होकर भोर 4 बजे ही दर्शन पूजन के लिए लोग कतार में खड़े हो गए थे। गर्भ गृह का कपाट खुलते ही परिसर जय माता रानी के जयकारे से गूंज उठा।
सुबह 5:30 गर्भ गृह का कपाट खुलने पर मां शीतला व त्रिपुर सुंदरी ललिता या राजराजेश्वरी के स्वरूप का पूजन किया। माता के स्वरूप की पूजा अर्चना दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा ने मंगला आरती करने के बाद श्रद्धालुओं को कतार में लगकर माता रानी का दर्शन कराया।
महंत ने बताया कि आजमगढ़, गाजीपुर से श्रद्धालु अपने परिवार के साथ दर्शन पूजन करने आए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लाइन बाजार थाना पुलिस लगातार भ्रमण करती रही। संवाद