जौनपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से नीट यूजी-2026 का परिणाम जारी होने के बाद जिले के होनहारों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।
परीक्षा परिणाम के साथ कटऑफ, टॉपर्स सूची और फाइनल आंसर की भी जारी की गई है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अभ्यर्थियों ने बेहतर अंक और रैंक हासिल कर परिवार के साथ जनपद का नाम रोशन किया है।
जौनपुर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता राजेंद्र कुमार के पुत्र आशीष रंजन निवासी कबीरुद्दीन का नीट में चयन हुआ है। उन्होंने परीक्षा में 470 अंक प्राप्त किए हैं।
वहीं मछलीशहर क्षेत्र के विशुनपुर निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र अनुज सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 218वीं रैंक हासिल की। अनुज ने 720 में से 684 अंक प्राप्त किए हैं। तिलौरा गांव निवासी सचिन मौर्य ने नीट में 17007वीं रैंक प्राप्त की है।
यूएस ट्यूटोरियल के छात्र अश्वनी यादव ने 720 अंक में 591 अंक अर्जित किया है। उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रशांत सिंह ने 622 अंक और कुंदन यादव ने 570 अंक हासिल किए हैं। बदलापुर : गुदरीगंज लाला बाजार निवासी सुयश कुमार यादव ने अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) 9732वीं रैंक, लेखनपट्टी के सर्वश्रेष्ठ यादव को 27089 तथा सरोखनपुर वार्ड निवासी साध्वी ने एआईआर रैंक 22361 प्राप्त किए। सिकरारा : लाजीपार गांव निवासी अस्मी मौर्य को 602 अंक, गौराबादशाहपुर के राज मौर्य ने 641 अंक, सुहाना केशरवानी ने 638 अंक, रिद्धिमा दुबे ने 597 अंक और नैंसी केशरवानी ने 573 अंक हासिल किए। सुजानगंज : बौरई गांव निवासी सचिन यादव उर्फ राजा को 4783 वीं रैंक, खेतासराय के बिस्वा निवासी अमन यादव को 21638 रैंक मिली। सिंगरामऊ : डंडारी के तुलापुर गांव निवासी आर्यन मिश्रा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्र ने परीक्षा में अखिल भारतीय में 12 हजार रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। बरसठी : दियावा गांव निवासी आयुष शुक्ला को 720 में 602 अंक, खोइरी गांव निवासी जान्हवी शुक्ला को 638 अंक, हंसिया गांव के बृजेश कुमार बिंद 574 ने अंक हासिल किए। बक्शा के सुजियामऊ गांव निवासी आदित्य उपाध्याय को 5066 रैंक मिली।
नीट- अनुज सिंह- फोटो : 1