फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 2000 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूविवि में चल रहे जॉब फेयर का दूसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रहे जॉब फेयर के दूसरे दिन भी विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जॉब फेयर में परिसर सहित महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने चयन प्रक्रिया में अपना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रोफेसर डॉ.राजाराम यादव ने जॉब फेयर में पहुंचकर कंपनी के एचआर प्रबंधकों से बातचीत की। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ाई के बाद रोजगार मिले यह बहुत ही सुखद होगा। समाजसेवी रामाधीन सिंह ने कहा कि पहली नौकरी जीवन में बहुत कुछ पाने के लिए प्रेरित करती है। ट्रेनिंग प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण सेल की निर्देशिका प्रोफेसर रंजना प्रकाश ने बताया कि दूसरे दिन 2000 प्रतिभागियों ने 27 कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार दिया। जॉब फेयर में प्रो.बीवी तिवारी, प्रो.मानस पांडेय, प्रो.एके श्रीवास्तव, प्रो.अजय द्विवेदी, डॉ.प्रमोद यादव, अनु त्यागी, डॉ.अमरेंद्र सिंह, डॉ.संतोष कुमार, डॉ.राज कुमार, डॉ.संदीप सिंह, डॉ.मनोज पांडेय, श्याम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.अजय द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें