फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में फल मिलने पर बच्चों के चेहरे खिले

Tue, 05 Jul 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
अभिनव प्राथमिक विद्यालय शीतला चौकिया में फल वितरण का शुभारंभ कर बच्चों के साथ डीएम भानुचंद्र गोस्वामी।
विज्ञापन
मिड डे मील योजना में लागू की गई नई व्यवस्था के तहत सोमवार को जिले भर के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में बच्चों को फल वितरित किया गया। हाथ में फल मिलते ही बच्चे प्रसन्न हो उठे। जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने प्राथमिक विद्यालय चौकिया में बच्चों को केला और आम वितरित कर नई व्यवस्था का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


फल वितरण के साथ शिक्षक  और छात्रों ने पौधरोपण के लिए संकल्प लिया। प्राथमिक विद्यालय चौकिया में डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर छात्रा  शालिनी, शालवी, शगुन, सीटू ने सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना प्रस्तुत किया।

ग्राम प्रधान अश्विनी तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी ममता सरकार और एमडीएम सेल के प्रभारी अरुण मौर्य ने डीएम को बुके देकर स्वागत किया। महिला समाख्या जौनपुर द्वारा मछलीशहर और मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में कई विद्यालयों के बच्चों को फल वितरित किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को केले का रेट 50 से 60 रुपये प्रति दर्जन और आम 30 से 50 रुपया प्रति किलो रहा। मड़ियाहूं: पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेंहदीगंज में जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने बच्चों को फल वितरित किया। यहां खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव थे।

करंजाकला: प्राथमिक विद्यालय पयागपुर में खंड शिक्षा अधिकारी राजनारायण पाठक ने छात्रों को फल वितरित किया। जंगीपुरकला सहित कई विद्यालयों में भी  फल वितरित किया गया। सुजानगंज: भाजपा विधायक सीमा द्विवेदी ने श्री स्वामी गोकुलानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवरिहा में बच्चों को वितरित किया।

सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर के जूनियर व प्राथमिक विधालय सटवां व गौरैयाडीह के बच्चों में फ ल वितरित किया गया। बरसठी: क्षेत्र में स्कूल तो खुले रहे लेकिन कई विद्यालयों में फ ल का वितरण नही किया गया। सरसरा एवं जमुनीपुर में पहुंचकर एबीएस राजेश श्रीवास्तव ने बच्चों को फल वितरति किया।

मछलीशहर: तहसील क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय में ब्लाक प्रमुख अशोक यादव ने फल वितरित किया। शिक्षकों पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। मीरगंज: अभिनव प्राथमिक विद्यालय अदारी, तिलौरा, किसुनदासपुर, सरायदेवा, अगहुआ, मेघपुर, जरौना, रामपुर चौथार में फल वितरित किया गया। सुरेरी: क्षेत्र के राईपुर, सुरेरी, कोचारी विद्यालयों में बच्चों को फल वितरित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें