फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की मौत पर अस्पताल में तोड़फोड़

Tue, 02 Jun 2015 11:53 PM IST
jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के दौरान सैनिक पुत्र की मौत से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को निजी अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। यही नहीं, उन्होंने कर्मचारियों की भी पिटाई की। इस घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया और डाक्टर व कर्मचारी
विज्ञापन


भाग गए। बच्चे के परिवार वालों ने इस मामले में वाजिदपुर स्थित सृजन अस्पताल के संचालक डा. संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

सरायख्वाजा के जंगीपुर निवासी एवं हैदराबाद में सेना में तैनात अमित सिंह के पुत्र उत्कर्ष (12) के हाथ की अंगुली चारा मशीन से कट गई थी। परिवार वाले उसका इलाज कराने शहर आए। उसे वाजिदपुर के पास स्थित सृजन

 हास्पिटल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि डाक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चा बेहोश हो गया। जब उसे होश नहीं आया तो परिवार वाले दूसरे डाक्टर के पास ले गए। वहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद
विज्ञापन


परिवार वालों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हास्पिटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर कर्मचारियों की पिटाई भी की। इस दौरान जूही, बृजेश समेत चार कर्मचारी घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। इस मामले में बच्चे के परिवार के कमलेश सिंह ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए डा. संजय सिंह समेत अन्य पर केस दर्ज कराया है।


पुलिस शव को पीएम के लिए भेजा
जौनपुर। नर्सिगिं होम में तोड़फोड़ के बाद परिवार वाले शव लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित बच्चे के ननिहाल चले गए। वहां काफी मशक्कत के बाद उन्होंने बच्चे का शव पुलिस को सौंपा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
बच्चे की अंगुली कटी थी। उसे चोट भी लगी थी। परिवार वाले खुद उसे लेकर दूसरे चिकित्सक के यहां गए जहां उसकी मौत हो गई। बच्चे के परिवार वालों ने गाड़ी, आफिस में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों को पीटा।

इस मामले में चिकित्सकों की बैठक में केस दर्ज कराने का फैसला लिया जाएगा। -डा. संजय सिंह, संचालक, सृजन हास्पिटल

बच्चे की मौत के बाद उसके परिवार वालों ने नर्सिगिं होम में इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर तोड़फोड़ की है। इस मामले में डा. के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


अगर डा. तहरीर देंगे तो तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा। - अभिषेक सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें