फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे मांगने पर दुकानदार को तमंचे के बट से किया घायल .

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के नौपेड़वा बाजार में चायनीज की दुकानपर चाट खाने के बाद दुकानदार ने पैसे मांगे तो बाइक सवार मनबढ़ों ने उसकी पिटाई कर दी। तमंचे के बट से प्रहार कर दुकानदार का सिर फोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज में कैद गुरुवार की शाम हुई इस घटना का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन

लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद गांव निवासी चंद्रेश सोनकर नौपेड़वा बाजार में चायनीज की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि गुरुवार की शाम बाइक सवार युवक दुकान पर आए। दुकान पर चाट खाने के बाद वे जाने लगे तो दुकानदार ने पैसे मांग लिया। इसी बात पर मनबढ़ों ने दुकानदार की पिटाई शुरू कर दी। आस पास के लोग बचाव के लिए दौड़े दो एक ने तमंचा निकाल लिया। उसने तमंचे के बट से दुकानदार के सिर पर वार कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। पीड़ित ने गुरुवार की शाम को ही पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीसीटीवी फुटेज में कैद इस घटना का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह का कहना है कि आज ही घटना की जानकारी हुई है। इलाके के दरोगा को जांच के लिए भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें