जौनपुर में दो पक्षों की मारपीट के दौरान पीटकर एक वृद्धा की हत्या कर दी गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जौनपुर जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कछौरा गांव में उपली पाथने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोगों को आनन- फानन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर केवली देवी (85) की मौत हो गई। जबकि पारस नाथ यादव (70) और शीला देवी (47) घायल हो गई हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह भी पहुंच गए हैं।