बक्शा। प्रयागराज हादसे में अपनों से बिछड़ी थाना क्षेत्र के दक्षिण पट्टी गांव निवासिनी वृद्धा कांता देवी सकुशल शनिवार को दोपहर घर पहुंच गयी। इससे परिजनों ने राहत की सांस ली है। पड़ोसी वीरेंद्र कुमार गौड़ व पूर्व प्रधान राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि दादी कांता देवी 27 जनवरी को परिजनों के साथ महाकुंभ स्नान के लिए गईं थीं। 29 जनवरी को प्रयागराज हादसे में परिजनों से बिछड़ गईं थी। कांता ने अपना झोला व मोबाइल बहन को दे दिया था। परिजन सोशल मीडिया के साथ प्रयागराज खोजने निकल गए थे। उधर, घर लौटी कांता ने बताया कि भूख-प्यास से परेशान थीं। महाकुंभ मिले एक बाबा मुझे स्टेशन ले गए। वहां पुलिस वालों ने वाराणसी जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। वाराणसी कैंट पहुंची तो कुछ युवकों ने मेरी आपबीती सुनकर मुझे कुछ पैसे और खाने के लिया। साथ ही बस के परिचालक को भाड़ा दिया। जौनपुर पहुंचकर नौपेड़वा के लिए ऑटो पकड़कर वे घर आ गईं। संवाद