जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर बाईपास पर बृहस्पतिवार की शाम को बोलरो की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई, घबराकर भाग रहे बोलरों की चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
शिवपुर गांव निवासी प्रेमा देवी(70) पत्नी तुलसी चौहान शिवपुर तिराहे पर किसी काम से आई थी। वह पैदल ही अपने घर जा रही थी। इसी बीच भदोही की तरफ से आ रही बोलेरों की चपेट में आकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वृद्धा की मौत से घबराए बोलेरो चालक ने सामने से आ रही एक बाइक में भी जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार प्रदीप पासी निवासी इमामशाहपुर थाना मड़ियाहूं व अमित सरोज निवासी शाहाबाद भदोही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इधर मृतक वृद्धा के परिजनों के साथ पुलिस की नोक-झोंक हुई। एहतियात के तौर पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई थी।