बक्शा क्षेत्र के उमरक्षा गांव में वृद्ध महिला ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए शव को पीएम हेतु भेज दिया।
मंगलवार को उमरक्षा गांव निवासी अनिल कुमार उपाध्याय ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 75 वर्षीय वृद्ध मां सावित्री देवी घर से दूर पाही पर अकेले रहती थी। मंगलवार सुबह मोबाइल पर फोन किया गया तो फोन नहीं उठा। पाही पर जाकर देखा तो दरवाजे की कुंडी बन्द मिली। झांककर देखा गया तो वे कमरे में खूंटी से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर झूल रही थी। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतार पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम हेतु भेज दिया। अनिल ने बताया कि कुछ दिनों से मां बीमार थीं। संवाद