फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बरसा धन, 900 करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के बाद इस बार दीपावली बाजार में खूब रौनक दिखी। धनतेरस पर बाजारों में मंगलवार को सुबह से ही खासी रौनक रही। रोज की अपेक्षा मंगलवार को सुबह ही बाजार में दुकानें खुल गई। त्योहार के चलते ग्राहक भी दुकानों पर पहुंचने शुरू हो गए। हर कोई खरीदारी में व्यस्त नजर आया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष इंद्रभानु सिंह इंदु ने बताया कि पूरे जिले में 900 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। बर्तनों की दुकानों पर खूब खरीदारी हुई तो सराफा बाजार भी पीछे नहीं रहा। सबसे ज्यादा सोने व चांदी के सिक्कों की बिक्री हुई। मंगलवार को धनतेरस के चलते सुबह से देर रात तक दुकानों पर खरीददारी के लिए लोग पहुंचे। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की बाजारों में देर रात काफी चहल-पहल रही। ग्राहकों की संख्या बढ़ने से बाजार चमक उठे तो दुकानदारों की चांदी रही। लोगों ने बर्तन की दुकानों पर बर्तन सेट, कुकर, डिनर सेट, टी सेट, इंडक्शन चूल्हे, डिजाइनर कप के अलावा पीतल और तांबे की बर्तन आदि की खरीदारी की। इसके साथ त्योहार के लिए दुकानों पर साज-सजावट के सामान की खरीदारी के लिए भी लोगों की भीड़ रही। धनतेरस के दिन सोने, चांदी के जेवर, बर्तन आदि खरीदारी को काफी शुभ माना जाता है। धनतेरस के चलते सोना व चांदी के बर्तन तथा आभूषणों व मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूतियों की खूब खरीदारी हुई। सराफा बाजार में लोगों ने चांदी के बर्तन जैसे कटोरी, गिलास खरीदे तो सोने के आभूषणों की भी खरीदारी की। मिठाइयों की दुकानों पर भी खरीदारी के लिए लोगों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें