फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: दीवार ढहने से बुजुर्ग और छह भेड़ समेत एक बकरा मलबे में दबा, सभी की गई जान

Tue, 31 Aug 2021 09:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

सोमवार की रात बुजुर्ग घर के बरामदे में सो रहे थे। यहीं बगल में छह भेड़ और एक बकरा भी बंधा हु्आ था। रात में ही यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक जर्जर दीवार ढह गई। जिसके मलबे में दबकर रिहायशी छप्पर में सो रहे अधेड़ की मौत हो गई। वहीं, अंदर बंधी छह भेड़ और एक बकरे के भी मलबे में दब जाने से मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरपतहा थाना क्षेत्र के डीहअसरफाबाद गांव निवासी सिंधु पाल(55 ) का रिहायशी छप्पर था, जिसके चारो तरफ मिट्टी की कच्ची दीवारें बनी हुई थीं। यह दीवारें काफी जर्जर हो चुकी थी। सोमवार की रात सिंधु पाल घर के बरामदे में सो रहे थे। यहीं बगल में छह भेड़ और एक बकरा भी बंधा हु्आ था।

इसी दौरान सुबह में अचानक दीवार ढह गई। जिसके मलबे में दबकर सिंधु पाल समेत छह भेड़ और एक बकरा भी दब गया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोस के लोग पहुंच गए। उन्होंने मलबे को हटाकर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें