फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार वृद्ध की मौत,युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कुशहा बाजार के नजदीक नहर के पास नीलगाय से टकराकर बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार की है।
विज्ञापन


ग्राम गोनौली निवासी बाजारू खान (62) तथा पड़ोस के अफसर खां (20) बाइक से कुशहा बाजार जा रहे थे। वह दोनों जैसे ही नहर के पास पहुंचे कि खेत से निकल कर नीलगाय भागने लगा। नीलगाय की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी बदलापुर लाया गया। जहां डाक्टरों ने बाजारू खान को मृत घोषित कर दिया। युवक अफसर खां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक बाजारू खान की माली हालात बहुत ही खराब है। वह साइकिल से गांव-गांव घूम कर कबाड़ खरीदने तथा बेचने का काम करता था। मौत की खबर मिलते ही पत्नी नाजमा तथा बेटा महताब का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें