तीन दिन पूर्व मुंबई जाने के लिए घर से निकला वृद्ध लापता हो गया है। वृद्ध न तो मुंबई पहुंचा और न ही घर वापस लौटकर आया। वृद्ध की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर पति को खोजने की गुहार लगाई। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। जावेद (70) पुत्र अशरफ निवासी जोगियाना नगर पंचायत खेतासराय 23 अगस्त को सुबह 10 बजे यह कह कर घर से निकला कि वह शाहगंज से गोदान एक्सप्रेस पकड़ कर मुंबई अपने भांजे असलम के घर जा रहा है। 24 अगस्त की शाम को उसे मुंबई पहुंच जाना चाहिए था, लेकिन जावेद न तो मुंबई पहुंचा और न ही घर वापस लौट कर आया। इसके बाद परिजन उसे रिश्तेदारी में भी ढूंढ कर थक चुके हैं। शनिवार तक जावेद की कोई सूचना न मिलने पर परिजन किसी अनहोनी को लेकर परेशान है। पत्नी मेहरून निशा ने थाने पर भी तहरीर देकर पति को खोजने की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने कहा की वृद्ध के गुमशुदगी की सूचना मिली है।