फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। क्षेत्र के राईपुर गांव में शनिवार की शाम मिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं सूचना पर मृतक के परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले ही जा रहे थे कि ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेरी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं पड़ने पर थानाध्यक्ष को बैरंग वापस आना पड़ा।
विज्ञापन

पटैला गांव निवासी अनुसूचित जाति के मोहन की 75 वर्षीय पत्नी शामा पड़ोसी गांव राईपुर किसी कार्य के लिए गई हुई थी, वही बगल स्थित रास्ते से ट्रैक्टर द्वारा मिट्टी ढोने का कार्य किया जा रहा था। तेज रफ्तार से चल रहे ट्रैक्टर की चपेट में वह आ गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही यह सूचना मृतक के परिजनों को लगी तो वे लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद आपसी समझौते के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले ही जा रहे थे कि अचानक थानाध्यक्ष सुरेरी श्यामदास वर्मा भी ग्रामीणों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंच गए। वहीं गांव के सम्भ्रांत लोगों के बीच-बचाव के बाद थानाध्यक्ष को बैरंग वापस लौटना पड़ा। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी श्याम दास वर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं पड़ी है। इसी वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और ना ही किसी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें