डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के जरासी गांव में बुधवार की रात नहर किनारे पानी भरे गड्ढे में फिसलकर गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सुबह लोगों को जब जानकारी हुई तो इसकी सूचना परिजनों के साथ चंदवक पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चंदवक थाना क्षेत्र के जरासी गांव निवासी श्यामजीत सिंह(65) बुधवार की रात खेत में सिंचाई करने के लिए नहर के किनारे गए थे। जहां पर बगल में ही फिसलकर पानी भरे गड्ढे में गिर गए। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। आस पास के लोग सुबह नहर किनारे पहुंचे तो पानी में उतराया हुआ शव देख शोर मचाया। सूचना पर परिवार के लोग और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।