जफराबाद। थाना क्षेत्र के टकटकपुर गॉव के पास गुरुवार की शाम को 25 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरीबा मुहल्ला निवासी दीपक चौहान पुत्र स्व. जयसिंह चौहान कुछ दिन पहले अपनी जमीन बेचा था।बताया जाता है कि वह तभी से प्रतिदिन शराब पीकर नशे की हालत में रहता था।गुरुवार को वह उक्त गॉव के पास रेलवे लाइन पर जाकर बैठ गया।वहां के लोगों ने उसे चार बार लाइन से हटाया।उसके बाद फिर जाकर वह लाइन पर बैठ गया।जिससे उसकी ट्रेन से कट कर मौत हो गयी। परिवार में उसकी दो छोटी बहनें है।दीपक की शादी नहीं हुई थी। उसके मां बाप की मौत पहले ही चुकी है।