संवाद न्यूज एजेंसी खुटहन । क्षेत्र के तिघरा बाजार के पास शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोजीपुर गांव निवासी सीताराम यादव (60) घर से खरीदारी करने खुटहन बाजार आए थे। वापस घर लौटते समय तिघरा बाजार के पहले ही पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर दाहिनी तरफ सड़क पर गिर गए। ट्रक का पिछला पहिया उनके सिर को कुचलता निकल गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।