फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में चोट लगने से हुई थी वृद्ध की मौत, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में रविवार को जमीन विवाद में हुई मारपीट में वृद्ध की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से ही हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को शेखपुर गांव में राजस्व विभाग की टीम जमीन की नापी करने आई थी। टीम के वापस लौटते ही कुछ लोग मौके पर पहुंचे और गांव निवासी सभाशंकर यादव (65) की लात घूसों से पिटाई कर दी। मौके पर वृद्ध की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। पहले यह भी आशंका जताई जा रही थी कि हार्टअटैक से वृद्ध की मौत हुई होगी, मगर मंगलवार को आई पीएम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि वृद्ध की मौत सिर में चोट के कारण ही हुई है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दो नामजद आरोपी राजू उर्फ राजीव पटेल व रघुनाथ पटेल निवासी धरमपुर थाना रामपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं मामले में तीन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। चौकी प्रभारी भाऊपुर रामजी सैनी ने बताया कि अन्य तीन आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें