फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्धा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर सवार वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


सिकरारा थाना क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी सायरा बेगम (75) पत्नी बशीर अपने पुत्र सलीम के साथ रविवार शाम को बाइक से मछलीशहर आ रही थी। जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर वह दोनों समाधगंज बाजार के निकट पहुंचे थे, कि हाइवे के बगल में खड़े ट्रैक्टर से टकरा गए। टक्कर में सलीम बच गया, किंतु उसकी माता को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर भेजवाया। जहां सायरा बेगम की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें