मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव में सोमवार को देर शाम एक वृद्ध महिला भटकी हाल में पुलिस को मिली।
मीरगंज थानाध्यक्ष राणाप्रताप यादव सोमवार की शाम गश्त पर निकले थे। बभनियांव गांव के पास एक वृद्ध महिला दिखी। महिला से पूछताछ की गई तो वह कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी। इसके बाद पुलिस महिला को मीरगंज थाने ले गई। साथ ही महिला की फोटो थाने के मोबाइल नंबर सहित सोशल मीडिया पर वायरल किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राणाप्रताप यादव ने कहा की व्हाट्सअप ग्रुप में फोटो डालकर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही महिला के परिजन आ जाएंगे।