फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बिना अनुमति के पेट्रोल पंप पर बेच रहे थे तेल, सील

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ निरीक्षक ज्योत्सना श्रीवास्तव व निरीक्षक मनबोध सिंह ने सोमवार को पेट्रोल पंप यूपी फिलिंग स्टेशन थलोई मछलीशहर का निरीक्षण किया। इस दौरान अनाधिकृत रूप से पेट्रोल विक्रय करते पाने पर पंप को सील कर दिया गया। इस पंप पर एक डिस्पेंसिंग यूनिट कार्यरत पाई गई, जिसमें एक नोजल बायो डीजल व एक नोजल पेट्रोल का विक्रय किया जा रहा था। जांच के दौरान पता हुआ कि पंप को प्रशासन की तरफ से बायो डीजल अथवा पेट्रोल किसी के भी विक्रय की कोई अनुमति प्राप्त नहीं है। साथ ही टैंक में पड़े पेट्रोल के विषय में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने के कारण तत्काल प्रभाव से डिस्पेंसिंग यूनिट के दोनों नोजलों को सील कर दिया गया। वरिष्ठ निरीक्षक ज्योत्सना श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित के खिलाफ विभाग में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें