फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय करें अफसर : आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र मोहित गुप्ता ने बृहस्पतिवार को जनपद जौनपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं व इकाइयों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन के गेट नं. 1 व 2, केंद्रीय पुलिस कैंटीन, क्वार्टर गॉर्ड आदेश कक्ष, अतिथि गृह व साक्ष्य कक्ष के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण व टाइप प्रथम के आवासों में टाइल्स व ग्रेनाइट के कार्यों का लोकार्पण किया। समीक्षा बैठक में भूमि संबंधी विवाद में राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके तत्काल मौके पर जाकर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




पुलिस ऑफिस में जन-सुनवाई की। इसके बाद पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधीकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी की। गोष्ठी के दौरान आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा से संबंधित पुलिस प्रबंध की जानकारी ली। जनपद में घटित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की। साथ ही शासन व उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों में प्रगति की समीक्षा भी की। जनशिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा करने तथा कार्यवाही के संबंध में पीड़ित से फीडबैक लेकर उसे संतुष्ट करने के भी निर्देश दिए। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन, सुरक्षा संबंधी जानकारी देने तथा जागरूक करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें