फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनबीम स्कूल परिसर का अफसरों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को डीएम-एसपी सहित अन्य अफसरों ने कार्यक्रम के लिए कुल्हनामऊ स्थित सनबीम स्कूल का निरीक्षण किया। वहां मंच, पंडाल और सुरक्षा संबंधी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके पहले अफसरों ने सिकरारा क्षेत्र के भी कई स्थलों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का आगमन जिले में 27-28 सितंबर को प्रस्तावित है। मुख्यालय से इसके संकेत मिलते ही प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है। जिला प्रशासन कार्यक्रम के लिए उचित स्थान ढूंढने में जुटा है। बुधवार की रात कई स्थानों के भ्रमण के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर भभौरी गोदाम स्थित माता प्रसाद आदर्श पीजी कॉलेज के ग्राउंड, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सिरसी का निरीक्षण किया। बक्शा के यादवेश इंटर कॉलेज परिसर में भी कार्यक्रम के मद्देनजर संभावनाएं तलाशी गई, मगर वहां बारिश का पानी जमा होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया। कुल्हनामऊ स्थित सनबीम स्कूल के परिसर में पहुंचे। शहर से सटे इस स्थान को हर लिहाज से उपयोगी पाते हुए यहीं कार्यक्रम करने की सहमति जताई गई। यहां मंच, पंडाल, पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह चिह्नित की गई। हेलीपैड कुछ दूर बनाने के लिए जगह देखा गया। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने संबंधितों को तैयारियां शुरू करने का निर्देश दिया। एसपी राजकरन नैयर ने सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुंओं पर चर्चा की। इस अवसर पर सीडीओ अनुपम शुक्ला, एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार, एडीएम वित्त रामप्रकाश, एसडीएम सदर नीतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें