फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान हत्याकांड में नामजद चार आरोपी छोड़े गए...

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान हत्याकांड में नामजद चार आरोपी छोड़े गए
विज्ञापन

- घटना में प्रिंस की ही संलिप्तता उजागर होने पर पुलिस ने अन्य चार को छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुईथाकला। अमारी गांव के प्रधान बसंत लाल बिंद की हत्या में नामजद पांच में से चार आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। छानबीन के बाद हत्या में सिर्फ नवनीत उर्फ प्रिंस यादव की संलिप्तता की पुष्टि हुई है। अन्य चार आरोपियों को पुलिस ने घटना के बाद से ही हिरासत में रखा था। हिरासत से छूटकर घर पहुंचते ही वह परिजनों से मिलकर भावुक हो गए।
एक सप्ताह पूर्व बसंतलाल की क्लीनिक में घुसकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त रामतीर्थ शर्मा मौके पर ही मौजूद था। मृतक के पुत्र ने उसकी भी हत्या में संलिप्तता का शक जताते हुए नामजद किया था। वहीं पुरानी रंजिश में राजमणि, चंद्रमणि व लालजी को भी नामजद किया था। इन चारों को पुलिस ने घटना के बाद ही हिरासत में ले लिया था। उनसे लगातार पूछताछ चल रही थी। एक सप्ताह तक चली पुलिस की छानबीन में इन चारों की कोई भूमिका नहीं मिली। वहीं पांचवें नामजद आरोपी नवनीत उर्फ प्रिंस ने संलिप्तता स्वीकार कर ली है। लिहाजा पुलिस ने अन्य चारों को बृहस्पतिवार को रिहा कर दिया। वह जब परिजनों के बीच पहुंचे तो भावुक हो गए। अगल-बगल मौजूद लोगों के भी आंखें नम हो गई और पुलिस की प्रशंसा करते हुए ईश्वर को धन्यवाद देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अब तो जेल से ही बन जाऊंगा प्रधान
सुईथाकला। अमारी ग्राम प्रधान की हत्या के मुख्य आरोपी नवनीत उर्फ प्रिंस यादव की प्रधान बनने की हसरत अभी कम नहीं हुई है। पुलिस की हिरासत में भी वह मिलने-जुलने वालों से कह रहा कि अब तो जेल से भी पर्चा भर दूंगा और ग्राम प्रधान बन जाऊंगा। उसे ग्राम प्रधान की हत्या का अफसोस नहीं है। सूत्रों की मानें तो उसने बताया कि जब से प्रधान वह हमारे बीच मारपीट हुई थी तभी से मैं कुंठित हो गया था। हत्या के दिन शराब पी ली और फिर मुझे मैं क्या कर रहा हूं कुछ होशोहवास नहीं था।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें