जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर परिषदीय विद्यालयों में 14 मार्च से होने जा रही परीक्षा तैयारी की समीक्षा की। बैठक में अनुपस्थित वित्त एवं लेखाधिकारी समेत दो खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) का वेतन रोकने का निर्देश दिया और तीन बीईओ को चेतावनी दी गई।
जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने कहा कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा 14 से 21 मार्च तक कराने का निर्देश दिया गया है।
बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीआरसी और एनपीआरसी केन्द्रों पर किया जायेगा। इसके बाद बच्चों का प्रगति पत्र तैयार कराकर 15 अप्रैल तक ऑनलाइन करा दिया जाए। उन्होंने समाजवादी पेंशन में चयनित निरक्षरों के अगस्त माह में सम्पन्न भारत साक्षरता मिशन अन्तर्गत हुई परीक्षा के आधार पर साक्षर घोषित हुए पेंशनर्स की आन लाइन फीडिंग तत्काल कराने का निर्देश दिया।
उन्होंेने कहा कि जनपद कें आदर्श विद्यालय के चयन की आवश्यक कार्यवाही पूरी कर ली जाए। ताकि उनके खुलने का रास्ता तय किया जा सके। जिलाधिकारी भ्ाानुचंद्र गोस्वामी ने कहा कि चयनित आदर्श विद्यालय को एक लाख 20 हजार रूपये विद्यालय विकास कार्य के लिए दिया जाएगा।
उधर, सहायक शिक्षा निदेशक वाराणसी पंचम मण्डल विजय शंकर पाण्डेय ने भ्ाी परीक्ष्ाा के मद्देनजर विस्तार से बिन्दुवार समीक्षा किया। कहा कि परीक्षा के पहले इससे जुड़े सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाए। उन्होनंे इसके अलावा अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।