फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन के लिए अधिकारी नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना के नए मरीजों के आधार पर जिला प्रशासन ने रविवार को 56 नए कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं। इन इलाकों में कांटेक्ट ट्रेसिंग, टेस्टिंग की कार्रवाई के लिए अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। यहां सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई सहित अन्य कार्य शासन के निर्देशों के अनुरूप किया जाना है।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी नए कंटेनमेंट जोन में सतत निगरानी रखते हुए दैनिक उपयोग की सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित बीडीओ, एमओवाईसी, जिला पूर्ति अधिकारी, संबंधित निकायों के ईओ को निर्देशित किया है। उधर, जौनपुर व शाहगंज नगर पालिका, मछलीशहर नगर पंचायत क्षेत्र में 13 मई तक बनाए गए वृहद कंटेनमेंट जोन में दैनिक उपयोग के सामानों की आपूर्ति के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अपराह्न 4 बजे से संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें