फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय खुले, बढ़ी फरियादियों की भीड़

विज्ञापन
15- विकास भवन स्थित सहकारिता कार्यालय में बिना मास्क लगाये काम करते कर्मचारी। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। लॉक डाउन के कारण महज एक तिहाई कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ चल रहे सरकारी कार्यालयों में अब शत-प्रतिशत उपस्थिति होने लगी है। शिफ्ट बनाकर आ-जा रहे कर्मचारियों से कार्यालय गुलजार हुए हैं तो फरियादियों की भीड़ भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

अनलॉक के दूसरे दिन जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का हाल जाना गया तो वहां नए बदलावों के साथ काम-काज जोर पकड़ता नजर आया। कार्यालयों के बाहर ही हाथ धुलवाने की व्यवस्था की गई है तो हैंड सैनिटाजर भी रखे गए हैं। कुछ विभागों ने प्रार्थना पत्र लेने के लिए बॉक्स बना दिया है। फरियादी अपने शिकायती पत्र बॉक्स में डाल दे रहे हैं, जहां से बाद में कर्मचारी उसे प्राप्त कर रहे हैं। चाहे कलेक्ट्रेट हो या फिर विकास भवन सहित अन्य कार्यालय। हर जगह सतर्कता नजर आई। विकास भवन गेट पर हाथ सैनिटाइज कराने के बाद ही किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है। यहां हर आने-जाने वालों का नाम, पता, मोबाइल नंबर भी अंकित किया जा रहा है। कृषि विभाग में एक पेटिका रखी गई है, जिसमें फरियादियों को अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र रखने की सुविधा थी। लगभग ऐसा सभी कार्यालयों में हो रहा हैं। बावजूद इसके सहकारिता कार्यालय सहित कई कार्यालयों में कर्मचारी मास्क नहीं लगाकर अपने कुर्सी पर बैठे रहे।
एक-एक घंटे के अंतराल पर आ रहे हैं कर्मचारी
जौनपुर। विकास भवन सहित अन्य कार्यालयों में कर्मचारियों को तीन शिफ्टों में एक-एक घंटे के अंतराल पर कार्यालय बुलाया जा रहा है। वहीं घर वापस जाने के समय में भी एक-एक घंटे के अंतराल पर जा रहे हैं। 33 फीसदी कर्मचारियों को सुबह नौ बजे, इतने कर्मचारियों को 10 बजे और इतने ही कर्मचारियों को 11 बजे आ रहे हैं। नौ बजे आने वाले कर्मचारी को पांच बजे, 10 बजे आने वाले कर्मचारी को छह बजे और 11 बजे आने वाले कर्मचारयों को सात बजे कार्यालय से छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

बिना मास्क के कार्यालयों में टहल रहे थे फरियादी
जौनपुर। समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए आने वाले फरियादी बिना मास्क के ही अंदर घड़ल्ले से घुस जा रहे हैं। मल्हनी से जिला युवा क्षेत्रीय कल्याण विभाग में समस्या का समाधान कराने के लिए दिलीप कुमार आए थे। जिनको रोका नहीं गया। बल्कि उनका हाथ सैनिटाइत कराने के बाद अंदर भेज दिया गया। यह तो बानगी भर है। ऐसे तमाम फरियादी अंदर समस्याओं को दूर कराने के लिए घुम रहे थे। ऐसे में कोरोना महामारी फैलने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें