फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ की सुरक्षा और कमी से बंद किया कोरोना अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रवासी श्रमिकों के लिए मीरपुर में बनाए गए कोविड अस्पताल को बंद कर दिया गया। उसमें भर्ती कोरोना मरीजों को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। अस्पताल में बेड कम होने के कारण बंद कर दिया गया। जरूरत पड़ने पर इस अस्पताल को फिर से उपयोग में लाया जा सकेगा। जिला प्रशासन ने अस्पताल में रखे गए बेड और अन्य सामान को भी समेट लिया है।
विज्ञापन

मीरपुर में कोरोना मरीजों के लिए 150 बेड का अस्पताल बनाया गया था। अस्पताल में भर्ती अधिकांश मरीज ठीक हो गए थे। जिन्हें जांच के बाद छोड़ दिया गया था। जब अस्पताल को बंद किया गया उस समय 14 मरीजों का इलाज चल रहा था। इन मरीजों को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पहुंचा दिया गया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सीवी रमन हास्टल में 200 बेड का अस्पताल बनाया गया है। शुक्रवार तक अस्पताल में करीब 134 मरीज पहुंच गए थे। सीएमओ डा. रामजी पांडेय का कहना है कि मीरपुर अस्पताल में 150 बेड थे। जबकि पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 200 बेड का अस्पताल बनाया गया है। मीरपुर अस्पताल में केवल 14 मरीज थे। उन्हें पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने अस्पताल में रख दिया गया है। इससे स्वास्थ्य कर्मियों को एक ही जगह लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें