फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में किशोर की हत्या, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुइथाकला (जौनपुर)। सरपतहा थाने के पट्टी नरेंद्रपुर गांव में मंगलवार की रात एक किशोर की हत्या कर शव फेंक दिया गया। सुबह परिजनों के विरोध के कारण पुलिस पांच घंटे बाद शव कब्जे में ले सकी। मामले में पुलिस ने पड़ोस के एक व्यक्ति और उसके दो पुत्रों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

 पट्टी नरेन्द्रपुर निवासी राजेश दुबे का बेटा विशाल (14) मंगलवार रात घर के बाहर सोया था। सुबह वह बिस्तर से गायब मिला। गांव के लोग खेत की और गए तो कुछ दूर झाड़ी में विशाल का शव मिला। उसकी पीठ, पैर, हाथ, आंख के पास गंभीर चोट थे। सूचना पर थाने की पुलिस, क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। डाग स्क्वाड टीम भी पहुंची। परिजनों ने बताया कि तीन जून को पड़ोसी ने विशाल पर पायल चोरी का आरोप लगाया था। उसे जान से मरवा देने की धमकी भी दी थी। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े परिजनों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। सीओ ने बताया कि पड़ोस के ध्रुवराज तिवारी और उनके दो पुत्रों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें