पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार परीक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें विश्वविद्यालय के सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
विवि की मुख्य परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों को लेकर कुछ महाविद्यालयों की तरफ से आपत्तियां जताई गई थीं। परीक्षा पांच जुलाई से शुरू हो रही है। इसे देखते हुए परीक्षा समिति की बैठक बुलाई गई। महाविद्यालयों की समस्या को बैठक में उठाया गया। कुछ महाविद्यालयों ने केंद्र दूर बनाए जाने का आरोप लगाया। समिति ने समस्या का आंशिक निस्तारण किया। जिन महाविद्यालयों का सेंटर दूर बन गया था, उसमें सुधार कर नजदीक के केंद्र पर कर दिया गया है। बैठक में शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. विजय कुमार सिंह, डा. एके मिश्रा, डा. रणजीत सिंह, डा. सलमान अंसारी आदि मौजूद थे।