निगोह। बरसठी ब्लॉक के जमुनीपुर मंगरमू वनवासी बस्ती में दो दिन के बाद डायरिया का एक और मरीज मिला। इसी के साथ डायरिया पीड़ितों की संख्या 25 पहुंच गई। उल्टी दस्त की शिकायत पर उसे एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में निगरानी कर रही है। जमुनीपुर गांव के मंगरमू वनवासी बस्ती में एक सप्ताह पहले 24 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाज करने के साथ बस्ती में दवा आदि का छिड़काव कराई। बृहस्पतिवार की अमित (23) को उल्टी दस्त की शिकायत पर इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बस्ती में साफ पानी के लिए नया हैंडपंप का रिबोर कराया जा रहा है। लोगों को अभी भी बोतल बंद पानी मुहैया कराया जा रहा है।
कोट
स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। डायरिया नियंत्रण में है। एक मरीज को जिला अस्पताल भेजा गया था, ठीक होने पर उसे घर भेज दिया गया। गांव के लोगों को बताया जा रहा है कि किसी तरह की दिक्कत होने पर समय से जानकारी दें ताकि इलाज कराया जा सके।
डॉ. अजय सिंह,चिकित्साधीक्षक