फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय बनवाने के लिए अब करना होगा आनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत अब व्यक्तिगत शौचालय बनवाने के लिए लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटाप, कामन सर्विस सेंटर आदि के माध्यम से कर सकते हैं। इसके बाद जिम्मेदार लोगों की ओर से इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद पात्र पाए जाने पर शौचालय बनाने का कार्य किया जाएगा। शौचालय बनवाने के लिए मिलने वाली 12 हजार रुपये की धनराशि लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

खुले में शौचमुक्त करने के लिए सरकार की ओर से वर्ष 2014 में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का शुभारंभ किया गया। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के घरों पर शौचालय बनवाने का कार्य किया गया जा रहा है। शौचालय बनवाने के लिए पात्र लाभार्थियों को सीधे उनके खाते में 12 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाती है। अभी तक 1740 ग्राम पंचायतों में तकरीबन सवा लाख लोगों के घरों पर शौचालय बनवाया गया है। वहीं, 1712 सामुदायिक शौचालय बनवाए गए हैं, जिससे लोग खासकर महिलाएं खुले में जाकर शौच करने को विवश न हो, लेकिन अब शौचालय बनवाने के लिए लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। तभी जाकर उनके घर शौचालय बन पाएगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
जौनपुर। ऑनलाइन शौचालय के आवेदन के लिए लाभार्थी को एसबीएम (जी) पोर्टल या वेब लिंक पर जाना होगा। इसके बाद उसकी ओर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। फिर आवेदक को लागिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। इसका उपयोग कर वह आवेदन कर सकेगा।
विज्ञापन

अब शौचालय बनवाने के लिए लोगों को ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने पर ही संबंधित व्यक्ति के घर शौचालय बनवाने का कार्य किया जाएगा। अब मैनुअली शौचालय का आवेदन मान्य नहीं होगा। - संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें