फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल ही एक न्यूजरूम : डॉ. धनंजय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में पांच दिवसीय ‘मोजो मीडिया लेखन एवं फोटोग्राफी’ विषयक कार्यशाला का उद्घाटन सोमवार को आर्यभट्ट सभागार में हुआ। कार्यशाला में लेखन के साथ ही फोटोग्राफी पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि मोबाइल ने आम आदमी को दुनिया से जोड़ा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज के सेंटर आफ मीडिया स्टडीज के समन्वयक डॉ. धनंजय चोपड़ा ने मोजो (मोबाइल जर्नलिज्म) की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब मोबाइल ही एक न्यूजरूम बन गया है। इसमें लेखन, वीडियो निर्माण और फोटोग्राफी का विशेष योगदान है। मोबाइल ने आम आदमी को दुनिया से जोड़ दिया है। नवाचार का युग है, जो पढ़ेगा वहीं बढ़ेगा, वहीं रचेगा, वहीं टिकेगा। विशिष्ट अतिथि पीएनबी के राजभाषा अधिकारी सुशांत शर्मा ने कहा कि मोबाइल जितना सशक्त है हमें उससे उतना सतर्क भी रहने की भी जरूरत है।

अध्यक्षता कर रही कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। कुलपति ने छात्रों को सलाह दी कि सोशल मीडिया पर कोई भी कंटेंट पोस्ट और फार्वड करने से पहले उसके सत्यता की जांच कर लें। समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में न केवल तकनीकी कौशल बल्कि नैतिकता और सत्यनिष्ठा का भी विशेष महत्व है। कुलसचिव महेंद्र कुमार और परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यशाला पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से आयोजित हुई।
विज्ञापन

संचालन डा दिग्विजय सिंह राठौर और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रो. सौरभ पाल, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. बीडी शर्मा, डॉ. रसिकेश, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. चंदन सिंह आदि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें