फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अब शाहगंज स्टेशन पर रुकेगी मालदा टाउन एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। मालदा टाउन से लखनऊ के लिए चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 03435 का ठहराव अब स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भी सुनिश्चित कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, स्टेशन परिसर में उत्साह और उत्सव का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के लोको पायलट सुबोध कुमार, सहायक लोको पायलट अजय कुमार, पायलट रविशंकर और गार्ड जितेंद्र कुमार का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेता देवी प्रसाद मंटू चौरसिया ने स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक रमेश सिंह ने बताया कि इस ट्रेन का टहराव अब से हमेशा शाहगंज स्टेशन पर होगा। लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग स्थानीय लोगों की ओर से की जा रही थी। स्थानीय जनता के लंबे समय से चली आ रही मांग पर मिली इस सुविधा से अब वाराणसी व लखनऊ की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन स्इ स्टेशन पर रुकेगी, जिसकी पुष्टि रेलवे विभाग ने की है। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, टीटी अभिषेक, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुनील दिवाकर, उपनिरीक्षक रमेश यादव, जीआरपी चौकी प्रभारी राजीव सिंह, रेलवे विद्युत विभाग प्रभारी लालमणि यादव उर्फ राजू और विजय गुप्ता सहित रेलवे के तमाम अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें