फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बारिश के बाद 6 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, उमस और धूप ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बीते दो दिनों पूर्व हुई बरसात के कारण मौसम में गर्माहट है। बीते दो दिनों से उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं। न तो घर में आराम मिल रहा है और न बाहर। इस कारण अधिकतम तापमान में 6 और न्यूनतम में 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बुधवार को बरसात के कारण अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं दो दिन से पड़ रही उमस से शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 31 डिग्री दर्ज किया गया। बीते मंगलवार और बुधवार को जिले के हर क्षेत्र में मूसलाधार बरसात हुई। इसके कारण मौसम ठंडा हो गया। उस दौरान जो तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था वो लुढ़क कर 28 डिग्री पर आ गया। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने काफी हद तक राहत पहुंचाई। लेकिन बृहस्पतिवार से बादल ने मुंह मोड़ लिए। बारिश न होने से उमस बढ़ गई। शुक्रवार और शनिवार को हालत यह रही कि न तो घरों में आराम मिल रहा था और न ही बाहर। लोग हर तरफ सिर्फ पसीना पोछते नजर आ रहे थे। शनिवार को सुबह से ही हल्की धूप और बदरी देखी गई। लेकिन मौसम गर्म रहा।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से बढ़े वायरल के मरीज-मोसम में हुए इस त्वरित बदलाव के कारण वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में शनिवार को 100 से अधिक मरीज वायरल फीवर, सर्दी व जुकाम से ग्रसित मिले। यही नहीं मौसम में बदलाव के कारण गले में भी इन्फेक्शन बढ़ रहा है जिससे लोग सूखी खांसी से परेशान हो जा रहे हैं।
उमस में नहीं काम कर रहे पंखे और कूलर-मौसम में आद्रता 67 फीसदी से अधिक है। हवा चल नहीं रही इस कारण उमस बरकरार है। उमस इतनी अधिक है कि पंखे और कूलर राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं। यही कारण है कि लोग एसी का सहारा ले रहे हैं और सर्द गर्म के कारण जल्दी-जल्दी बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। जौनपुर में सोमवार को बारिश की संभावना है। रविवार तक मौसम ऐसे ही रहेगा। उमस और गर्मी बरकरार रहेगी। - अतुल सिंह, राज्य मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें